मेन्यू

लोड हो रहा है...

IDOL MISSION

IDOL TALKS™ का उद्देश्य सिर्फ लोगों का इंटरव्यू लेना नहीं है, बल्कि उन असाधारण कहानियों को दुनिया तक पहुँचाना है जो समाज को प्रेरित कर सकें।

हम मानते हैं कि हर सफल व्यक्ति के पीछे संघर्ष, असफलता, कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुभव की एक कहानी होती है जो लोगों तक पहुँचनी ही चाहिए।

हमारे उद्देश्य हैं:

1. समाज के प्रेरणादायक लोगों को एक मजबूत मंच प्रदान करना।
2. छोटे शहरों और गाँवों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना।
3. संघर्ष और सफलता की सच्ची कहानियों से युवाओं को प्रेरित करना।
4. उन व्यक्तियों को सामने लाना जिनका काम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
5. सफलता के पीछे छिपी असली यात्रा को लोगों तक पहुँचाना।

हम सिर्फ प्रसिद्ध चेहरों की तलाश में नहीं हैं, बल्कि प्रभावशाली कहानियों की तलाश में हैं।